Har Ghar Tiranga Certificate Apply Online 2024:हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र को करें चुटकियों में डाउनलोड, 

By Diwas Singh

Published on:

Har Ghar Tiranga Certificate Apply Online 2024

Har Ghar Tiranga Certificate Apply Online 2024: अगर आप भी हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट को आवेदन करने के साथ डाउनलोड करना चाहते हैं। तो मैं आपको ऐसे आसान तरीके के बारे में बताऊंगा, जिससे हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र चुटकियों में डाउनलोड हो जाएगा। 

Har Ghar Tiranga अभियान के तहत सर्टिफिकेट प्राप्त करके के लिए पूरी प्रक्रिया की जानकारी इस आर्टिकल में दी जा रही है। Har Ghar Tiranga Certificate Download करने की प्रक्रिया जानने के लिए आर्टिकल के साथ अंत तक रहें, जिसको फॉलो कर आप बेहद आसानी से Har Ghar Tiranga Certificate डाउनलोड कर सकेंगे।

Har Ghar Tiranga Certificate Apply Online & Download 2024

हर घर तिरंगा अभियान सरकार द्वारा प्रायोजित अभियान है जिसके तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाता है। जिसका उद्देश्य समस्त देशवासी अपने स्वतंत्रता को जी सकें और इन महत्वपूर्ण पलों को उल्लास के साथ मना सके। 

जिसके लिए प्रधानमंत्री ने भी कहा है – “हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देशवासियों में अद्भुत जोश और उत्साह, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की अटूट भावना का प्रतीक है”

हर घर तिरंगा अभियान देश के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा प्रवाहित करता है। अगर आप भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने लिए प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। तो नीचे बताये गये तरीके से आप हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करके डाउनलोड कर सकेंगे। 

क्या har Ghar Tiranga Certificate निःशुल्क है या? 

आपको बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान सरकार द्वारा प्रायोजित अभियान होने के साथ इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होता है। इससे केवल लोगों के अंदर अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और स्वतंत्रता को सहेजना है। आप इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Har Ghar Tiranga Certificate Online Apply के बाद download करने की प्रक्रिया 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी भारतवासी अपने लिए हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट 2024 को डाउनलोड करना चाहेंगे,  इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है – 

  • हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • जहां होम पेज पर Take Pledge के लिंक पर क्लिक करना है। 
  • फिर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और राज्य का चयन कर आगे बढ़ना होगा।
  • जिसके पश्चात शपथ को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए Take Pledge पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने दो विकल्प देखेंगे, जिससे अपने फोटो को अपलोड कर सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपका फोटो तिरंगे के साथ बन कर आ जाएगा।
  • अब आपको Generate Certificate पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके पश्चात सर्टिफिकेट आपकी स्क्रीन पर दिख रहा होगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।

इस प्रकार आप हर घर अभियान के तहत तिरंगा सर्टिफिकेट को ऑनलाइन अप्लाई कर डाउनलोड कर सकेंगे, इसके अलावा आप उससे शेयर भी कर सकते हैं।

Diwas Singh

My name is Diwas Singh . I have been blogging since 2020 and now I am the Editor of Timesujala and I have passed news and information related to tech to people through my site. Thank you

Leave a Comment