Hyundai Kona EV Car Launch: 452 किलोमीटर रेंज के साथ 4 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर!

By Rahul Kumar

Updated on:

Hyundai Kona EV

Hyundai Kona EV: एक नयी इलेक्ट्रिक कार आ रही है! यह कार 452 km तक चल सकती है और आपको 4 लाख रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। इस कार का लॉन्च 2024 में होगा और लोग इसे बुक करने के लिए उत्सुक हैं। आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं। जिसका नाम My2023 से बदलकर कुछ नया होगा। इस गाड़ी पर आपको 4 लाख रुपये का भारी डिस्काउंट मिलेगा, लेकिन यह डिस्काउंट 31 मार्च तक ही मान्य होगा। यह गाड़ी लगभग 24 लाख रुपये की फुली लोडेड वेरिएंट के साथ आएगी।

Hyundai Kona EV के फीचर्स

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एक SUV है जो पर्यावरण का ध्यान रखते हुए अद्वितीय परफॉर्मेंस प्रदान करती है। यह सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर तक चल सकती है, जिससे लंबे सफर का मजा लिया जा सकता है। इसकी गति भी अद्भुत है, केवल 9.7 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुँच जाती है। यह गाड़ी आधुनिक LED लाइट्स, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।

Hyundai Kona EV का डिजाइन

Hyundai Kona EV
Hyundai Kona EV

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक न केवल परफॉर्मेंस में अद्वितीय है, बल्कि इसका डिजाइन भी शैलीषील है। इसकी स्पोर्टी लुक को LED हेडलाइट्स, टेललाइट्स, और 17-इंच के अलॉय व्हील्स बढ़ाते हैं। कुछ वेरिएंट्स में सनरूफ भी होता है जो ड्राइविंग अनुभव को और भी रोमांचक बनाता है। गाड़ी के बाहरी हिस्सों पर प्लास्टिक क्लैडिंग भी है जो उसे मजबूत और SUV का लुक देती है।

Hyundai Kona EV की बैटरी

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक की शानदार परफॉर्मेंस की एक खासियत इसकी लिथियम-आयन बैटरी है। यह गाड़ी 64.2 kWh की बैटरी के साथ आती है, जिससे एक बार चार्ज करने पर 452 किलोमीटर तक चल सकती है। यह रेंज शहर के दैनिक इस्तेमाल के लिए अच्छा है और लंबी यात्राओं के लिए भी उपयुक्त है। बैटरी को 100 kW DC फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। यदि आप रेगुलर 7.2 kW AC चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह 6 घंटे 10 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो सकती है।

Hyundai Kona EV की कीमत और डिस्काउंट ऑफर

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसकी कीमत 23.84 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए यह 24.03 लाख रुपये तक हो सकती है। मार्च 2024 तक 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलने की खबर है, इसलिए डीलरशिप से संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त करें। यह गाड़ी फीचर्ड और किफायती है, इसलिए आपको इसे जरूर देखना चाहिए।

Rahul Kumar

Rahul Kumar पिछले 2 साल से गाड़ियों के बारे में लेखन कर रहे है, गाड़ी के फीचर्स के बारे में जानना और उसके बारे में लिखना इन्हे बेहद पसंद है, इसलिए तो TimesUjala पर ये ऑटोमोबाइल केटेगरी में लेखन कर कार्य रहे है

Leave a Comment