Ration card name update 2024: राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़े वो भी घर बैठे, पूरी प्रक्रिया यहां 

By Sakchi Burnwal

Published on:

Ration card name update

Ration card name update 2024: राशन कार्ड का महत्व आज के तौर में बहुत ज्यादा है। यह केवल राशन प्राप्त करने का दस्तावेज मात्र नहीं, बल्कि इससे हम सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। राशन कार्ड होने से हमें अनाज सस्ती कीमत पर मिल पाता है। 

इस आर्टिकल में हम आपको राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, लाभ से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए आप हमारे साथ अंत तक बन रहे।

अगर आप भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से संबंधित विषय के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी। 

Ration Card Name Update 2024

केंद्रीय खाद्य एवं रसद आपूर्ति मंत्रालय द्वारा संचालित यह एक वेलफेयर स्कीम है। जिसके तहत समस्त देशवासियों को राशन प्रदान किया जाता है। इससे लाभार्थियों को 5 किलो प्रति यूनिट की दर से प्रतिमाह राशन प्रदान किया जाता है। लेकिन कोरोना काल के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के तहत मिलने वाले राशन को निःशुल्क कर दिया है। जो लाभार्थियों को 2029 तक बिना किसी शुल्क के प्राप्त होती रहेगी। 

राशन कार्ड में जोड़े जा सकने वाले नाम 

नीचे बताया गए संभावित सदस्यों के बारे में बताया गया है जिनका नाम राशन कार्ड में अपडेट किया जा सकता है 

  • घर में जन्म लेने वाला बच्चा 
  • घर में ब्याह कर आई नई बहू 
  • किसी व्यक्ति का नाम गलती से कट गया हो 

राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

राशन कार्ड में नए नाम जोड़ने के लिए सदस्यों के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, जिसके बारे में नीचे बताया गया है- 

  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • विवाह प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • शपथ पत्र 

राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने के लिए प्रक्रिया 

राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने की प्रक्रिया को यहाँ विस्तार से बताया गया है, जिसको आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें – 

  • सबसे पहले आपको District Portal पर जाना होगा। 
  • Login Tab पर क्लिक कर CSC/e-District user चयन कर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। 
  • इसके पश्चात “विभागीय एकीकरण सेवाओं हेतु आवेदन करें” पर क्लिक करें। 
  • इसके पश्चात आपको “अप्लाई फॉर इंटीग्रेटेड सर्विसेज’ पर क्लिक करने के बाद “फूड एंड सिविल सप्लाईज (राशन कार्ड)” पर भी क्लिक करना होगा 
  • इसके बाद आप खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर जा सकेंगे ।
  • जहां राशन कार्ड संशोधन हेतु आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • यहां आपको जनपद और राशन कार्ड नंबर दर्ज कर सर्च करना होगा।
  • फिर नया परिवार का सदस्य जोड़ें के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • सदस्य का विवरण दर्ज करने के पश्चात आपको बैंक डिटेल और अन्य दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा। 
  • आपके द्वारा दर्ज की जानकारी को दोहराने के बाद संबंधित “अधिकारी को अग्रेशन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके पश्चात आपका विवरण ऑनलाइन विभाग के पास पहुंच जाएगा। सत्यापन के बाद 10 से 15 दिनों में राशन कार्ड की लिस्ट में अन्य सदस्यों का नाम भी दिखना शुरू हो जाएगा। 

इस प्रकार आप घर बैठे राशन कार्ड में ऑनलाइन परिवार के अन्य सदस्यों का नाम भी जुड़वा सकते हैं। जिसके लिए आपको किसी जन सेवा केंद्र या खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग के कार्यालय भी जाने की आवश्यकता नहीं है।

Sakchi Burnwal

Sakchi Burnwal पिछले 3 साल से लेखन का कार्य कर रही है, गाड़ी के फीचर्स के बारे में जानना और लिखना इन्हे बेहद पसंद है, यह TimesUjala.com पर ऑटोमोबाइल केटेगरी में लेखन का कार्य रही है